सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल समेत कुल आधा दर्जन अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल
न्यूज प्रिंट बबलू पाल.
रुद्रपुर – पिछले चार वर्षो से चली आ रही उठा पटक के बाद आखिरकार आज रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों समेत कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल हो गए। दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। ठुकराल के अलावा सितारगंज के पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल समेत कुल आधा दर्जन अन्य नेता भी भाजपा व अन्य दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसे में अब उत्तराखंड के इन आधा दर्जन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

आज सभी नेता दिल्ली पहुंचे। जहां कांग्रेस की सांसद और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक तिलक राज बेहड़, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेस के आला नेता मौजूद थे ।जहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, लाखन सिंह नेगी,गोरव गोयल ,भीमराल समेत आधा दर्जन नेताओं ने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए अपना विश्वास प्रकट किया। उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस एक विशाल परिवार की तरह है जहां समाज के सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है।

आज जो नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं वह भाजपा की नीतियों से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस पर आस्था और विश्वास जताते हुए तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे और कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश को बचाने का राहुल गांधी ने संकल्प लिया है और चट्टान की तरह खड़े हुए हैं उनमें सभी कांग्रेसियों का पूर्ण सहयोग शामिल होगा और राहुल गांधी को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से राजकुमार ठुकराल समेत आधा दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं उससे उत्तराखंड में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी।

बताते चलें कि पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजकुमार ठुकराल पिछले 4 वर्षों से राजनीतिक वनवास झेल रहे थे और उन्होंने भाजपा और कांग्रेस में शामिल होने के लिए तमाम प्रयास कर लिए लेकिन वह असफल साबित हुए। आखिरकार आज उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी हुई और उन्हें कांग्रेस पार्टी का एक नया आधार मिल गया।जिस पर वह अब जमकर राजनीति करेंगे और आने वाले समय में भाजपा के लिए चुनौती साबित होंगे। ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839


