27.4 C
Rudrapur
Thursday, April 16, 2026

रुद्रपुर में निजी विद्यालयों के संचालन और सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में जिला सभागार में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले आरटीई के तहत मानकानुसार प्रवेश, विद्यालयों की मान्यता और नवीनीकरण पर चर्चा करना था।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धन बच्चों को आरटीई के तहत आवश्यक प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षण शुल्क और प्रवेश नियमों का पालन अनिवार्य है। छात्रों के गणवेश में बार-बार बदलाव न किया जाए, विद्यालय वाहन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। इसके अलावा, शिक्षकों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, बुक बैंक की स्थापना एवं आस-पास के गतिविधियों पर निगरानी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने स्कूलों में छात्रों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और एंटी-ड्रग्स जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि स्कूली वाहनों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति अनिवार्य हो।

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा ने स्कूलों में छात्रों के उत्पीड़न पर रोक और सुरक्षा संबंधी सभी मानकों के पालन की बात कही। ठक में खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीके साहू, हरिवाब निरंजन, सतेन्द्र यादव, जिला समन्वयक हिमांशु कुमार चौहान समेत सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधक उपस्थित रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर