न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आनंदखेड़ा नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ भक्तिमय संकीर्तन सुना। उन्होंने महामंत्र का जाप करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजन समिति ने ठुकराल का गर्मजोशी से स्वागत किया और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संकीर्तन महोत्सव में मानमुक्ति, जय जगन्नाथ, कृष्णदासी, ब्रजेश्वरी और गोपी कृष्ण सम्प्रदाय की मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और भाईचारे का संदेश फैलता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर महोत्सव का आनंद लिया।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रूद्रपुर।


