28.1 C
Rudrapur
Wednesday, April 29, 2026

केक खाते ही बिगड़ी चार लोगों की तबियत, अस्पताल में कराया भर्ती…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। पंजाब के पटियाला से 20 दिन पहले एक खबर आई थी, जिसमें केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। अब ऐसा ही मिलता जुलता मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आया है। जहां जन्मदिन का केक खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

केक खाते ही बिगड़ी चार लोगों की तबियत

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। अपने जन्मदिन पर वरुण ने अपने दोस्तों को बुलाया था। बताया जा रहा है केक पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से मंगाया था। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण राठी और और तीन अन्य लोगों को उल्टियां और तेज पेट दर्द होने लगा।

जांच में सामने आई ये बात

आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान पहुंचकर जानकारी ली। वरुण राठी की पत्नी सोनिया ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। जिसे खाने से उनके पति और तीन अन्य की हालत बिगड़ गई। वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर