37.7 C
Rudrapur
Monday, July 13, 2026

बाबा अमरनाथ के दर्शन करके लोट श्रद्धालुओं का किया गाबा और तनेजा ने साथियों सहित स्वागत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। रुद्रपुर से अमरनाथ गए यात्रियों का जाता आशा कुशल रुद्रपुर वापसी पहुंचा। समाजसेवी जगदीश तनेजा और सुशील गाबा के नेतृत्व में अनेकों लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा कि मान्यता है कि श्री अमरनाथ स्थित दुर्गम गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को ‘अमर कथा’ (अमरत्व का रहस्य) सुनाई थी。 इस रहस्य को गुप्त रखने के लिए भगवान शिव ने अपने सभी गणों और सांसारिक वस्तुओं का त्याग कर दिया था।ऐसी पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं ईश्वर की बहुत कृपा है कि उन्हें यह पवित्र यात्रा संपूर्ण करने का सौभाग्य मिला।

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि दुर्गम हिमालयी मार्गों और खराब मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए इस यात्रा को पूरा करना साधक की अटूट आस्था और साहस का प्रतीक है। मान्यता है कि बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से मनुष्य जन्म-मरण के चक्र (मोक्ष) से मुक्त हो जाता है। ऐसी यात्रा हेतु समस्त जत्थे का प्रबंधन देखने वाले सुनील ठुकराल मिक्की भी साधुवाद के पात्र हैं।

इस दौरान हरमीत सिंह रंधावा हैप्पी रंधावा करण कुमार, सागर शर्मा, मदन लाल गुंबर, राजकुमार नारंग, हरबंस गुंबर, किशन सुखीजा, राकेश सुखीजा, अमित अरोड़ा बॉबी, सुरेंद्र छाबड़ा, गौरव अनेजा, नंद लाल शर्मा, राजू पांडे, संतोष यादव, रवि गुलाटी, आदि शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर