युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
न्यूज प्रिन्ट,बाजपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला (काशीपुर) के अंतर्गत बाजपुर विधानसभा की युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर समस्त मंडलों की बैठक सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में संपन्न हुई।बैठक में जिला सह प्रभारी नीलकंठ राणा ने आगामी युवा सम्मेलन कार्यक्रम के निमित विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं में विषय रखा। राणा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की शक्ति का आधार युवा वर्ग है क्योंकि युवा देश का भविष्य है भाजपा के संगठन के तौर पर भाजयुमो देश भर में युवाओं को पार्टी की रीति नीति से प्रेरित करता है।बैठक में युवा मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित ने आगामी कार्यक्रम युवा संवाद एवं बूथ 20 यूथ को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच में अपना विषय रखा।बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोविन्द यादव, करण भारद्वाज ने सामूहिक रूप से किया। बैठक में युवा मोर्चा जिला मंत्री पीयूष आर्य , गुनगुन पंवार ,जिला कार्य समिति सदस्य विशद अरोरा ,मंडल अध्यक्ष बाजपुर शुभम पांडे ,बाजपुर ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू रावत जी समस्त मंडल महामंत्री पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजयुमो की शक्ति का आधार युवा वर्ग है: नीलकंठ राणा


