27.7 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

Gadarpur: चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो युवकों सहित चोरी की ग्यारह बाइक की बरामद

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, गदरपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। चोर चोरी की बाइकों को पड़ोसी देश नेपाल में बेचने की फिराक में थे। शुक्रवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 10 जून को आवास विकास काॅलोनी निवासी धर्म पाल की बाइक चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार आधी रात पुलिस ने मझरा शिला रोड से बाइक सवारों हिरासत में ले लिया।

Add.

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विक्की बजाज निवासी बस अड्डा कॉलोनी गदरपुर और मनोज शर्मा निवासी दुमकाबंगर बच्ची, धर्मा कालोनी, हल्दूचौड़ बताया। उन्होंने बाइक को श्मशान घाट पार्किंग से चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर कुलवंत नगर डाम के पास बेर की झाड़ियों में छिपा कर रखी गई चोरी की 10 बाइक बरामद की। इसमें से सात बाइक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी हुई थीं।  पुलिस ने अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर