एसएसपी मिश्रा का हुआ तबादला,पिंचा 31वीं वाहनी के बने सेनानायक
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – शासन ने बड़े स्तर पर पुलिस के आला अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कई अधिकारी शामिल हैं।ऐसे में जनपद उधम सिंह नगर भी अछूता नहीं रहा। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का तबादला कर दिया गया। उन्हें अभिसूचना इकाई का पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर दिया है और जनपद उधम सिंह नगर की कमान चंपावत से आए अजय गणपति संभालेंगे। गणपति अब जनपद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा को 31 वाहिनी पीएससी का सेनानायक पद पर तैनात किया गया है । इसी पद पर तैनात यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा भी प्रदेश भर के कई आला अधिकारियों का तबादला किया गया है।


