27.1 C
Rudrapur
Sunday, March 22, 2026

किच्छा में सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट किच्छा – गंगवार फार्म बरा में आयोजित सरदार एकता संदेश समारोह में झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने शनिवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा का लोकार्पण किया। महामहिम राज्यपाल ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, जिन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर राष्ट्र को एकजुट किया व एक सूत्र में पिरोया यह विश्व का एतिहासिक कार्य है।


महामहिम ने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करना हमारे लिए गौरव की बात है, आने वाली पीड़ी के लिए एक दिशा देने का काम करेगी। उन्होने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड त्याग, तपस्या, वीरता, राष्ट्रीय भक्ति की भूमि रही है, यहा प्राकृतिक सुन्दरता, समृद्ध संस्कृति, सफल जनजीवन एवं सबको कर्तव्यनिष्ठ, सेवा उद्देश्य होने का संदेश देती है।

इस पवित्र भूमि पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करना सार्थक ही नही है, आने वाली पीड़ियों के लिए एक दिशा देने का कार्य करेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुए कहा वे एक दृढ़ निश्चयी, दूरदर्शी और कुशल प्रशासक व भारतीय प्रशासनिक सेवा के संस्थापक और राष्ट्रवादी आंदोलनों के प्रमुख नेता थे। उन्होने कहा सरदार पटेल दृढ़ नेतृत्व और निर्णय क्षमता के धनी थे वे एक बेबाक और निर्णायक नेता थे, जिन्होंने बारडोली और खेड़ा सत्याग्रह जैसी चुनौतियों का कुशलता से नेतृत्व किया। उनके लिए राष्ट्र प्रथम था तथा राष्ट्र की सुरक्षा और एकता सबसे ऊपर थी। उन्होने कहा हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हमे जाति, धर्म, सम्प्रदाय, भाषा व क्षेत्रीय भेदभाव से उपर उठकर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करें।


उन्होने कहा हमारे देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक भारत, श्रेष्ट भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। देश की विभिन्न हिस्सों को सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है और सरदार जी के आदर्शो को अपनाना ही उन्हे सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी। उन्होने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना में जुड़े सभी सहयोगियो को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, रेनू गंगवार, सुरेश गंगवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जनता मौजूद थी।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर


- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर