
न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। सी ब्लॉक ट्रांजिट कैम्प स्थित मां काली बाड़ी पूजा कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्री सार्वजनिक मां काली पूजा एवं दीपावली महोत्सव का भव्य समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रचे इस आयोजन में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर कलाकारों और आयोजकों को सम्मानित किया और इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज और संस्कृति में विशेष महत्व रखते हैं।
उन्होंने कहा कि मां काली की पूजा और दीपावली का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सामाजिक एकता का संदेश देता है। धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करते हैं, जिससे नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का विकास होता है।

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हमें चाहिए कि ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा दें ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और भी समृद्ध हो सके।
इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुबीर दास और मानस बैरागी ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व सभासद परिमल राय, राजकुमार शाहा, पार्षद शुभम दास, कमेटी अध्यक्ष अपूर्व विश्वास, उपाध्यक्ष शानू दास, रितिक मंडल, सत्यम ढाली, सचिव अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्की दास, उप सचिव संजिव साहा, देवराज हालदार, विशाल सरकार, अजीत प्रकाश, आनंद शर्मा, बृजेन केरू मंडल, अजीत शाह, अमलेन्दू ढाली, महेश राय, बाबू सरदा, सुमित राय, मनोज कर, हैप्पी, राज चक्रवर्ती, काजल, पंकज सेन, आकाश मंडल, तापस विश्वास, विकास गाइन, मनीष कश्यप, सुमित बर्मन, महेश राय, शंभू चक्रवर्ती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।