
न्यूजप्रिंट खटीमा। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को खटीमा पहुंचे। उनके खटीमा हेलीपैड (लोहियाहेड) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर पहुंचकर जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




