44.8 C
Rudrapur
Tuesday, June 9, 2026

गुरु गायत्री नाथ महाराज ने शॉल ओढ़ाकर किया राजकुमार ठुकराल का अभिनंदन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। संपतपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वां वार्षिक विशाल जागरण, के समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को प्रेम आश्रम धाम के गुरु गायत्री नाथ महाराज ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि संत महापुरुष समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा भी देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रेम आश्रम धाम न्यास समिति के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इंदर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा, सुमन, शकुंतला रानी सुखीजा, वर्षा छाबड़ा, मीनू हुड़िया, शशि भुसरी, कांता मक्कड़, शोभा फुफ्टेला, रजनी, सीमा सेतिया, सोनिया, सुदेश छाबड़ा, राधा रानी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर