44.8 C
Rudrapur
Tuesday, June 9, 2026

नगर पंचायत गढ़नेगी चुनाव: डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,काशीपुर। नगर पंचायत गढ़नेगी में चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों से मतदान की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय तक नगर पंचायत गढ़नेगी में लगभग 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, डी.आर. वर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर