spot_img

Haldwani: प्रेमपुर फायरिंग कांड: तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 की गिरफ्तारी

अवश्य पढ़ें

spot_img

हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास 23 जून को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे तीन और आरोपियों—ओम जोशी, बलवंत और पीयूष रावत—को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद से हुई थी। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते गोली चल गई। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि मारपीट में तीन अन्य युवक जख्मी हुए थे।

घटना के बाद चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर निवासी जितेंद्र मेहरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी छह आरोपी फरार चल रहे थे।

कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को गन्ना सेंटर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शेष तीन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बीच पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए भी प्रयासरत है। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर