32.1 C
Rudrapur
Sunday, March 29, 2026

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में की मासिक समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के दिए निर्देश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में परिक्षेत्रीय मासिक गोष्ठी आयोजित कर जनपद प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विवेचना से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

आईजी ने निर्देश दिए कि वर्ष 2015 से पूर्व के एनडीपीएस एक्ट के मामलों का विधिक निस्तारण तेज किया जाए। वहीं वर्ष 2024 और उससे पूर्व के वाहनों के निस्तारण में हुई धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। 2 से 3 वर्ष और उससे अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

लैण्ड फ्रॉड मामलों में साक्ष्य संकलन और विवेचना की पारदर्शिता पर बल दिया गया। विशेष अभियानों जैसे ऑपरेशन स्माइल की प्रगति की समीक्षा कर गुमशुदा व लापता व्यक्तियों की बरामदगी में तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए अंतरजनपदीय समन्वय बढ़ाने और वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाने पर जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों से जुड़े मामलों—ऑनलाइन एसीआर, जीपीएफ और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आईजी ने बीट पुलिसिंग को पुलिस व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसे सशक्त बनाने, क्षेत्रीय भ्रमण और स्थानीय लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। न्यायालयीय पैरवी में केस ऑफिसर स्कीम के तहत लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग और अभियोजन तंत्र के साथ बेहतर समन्वय करने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई करें। अधिकारियों को आपसी समन्वय, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मन्जूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र कुमार मेहरा, पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधमसिंहनगर जितेन्द्र सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर