19.6 C
Rudrapur
Saturday, October 25, 2025

खटीमा में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विकासात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट खटीमा। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान श्रीमती फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य का अल्पसंख्यक विभाग निरंतर सशक्त, पारदर्शी और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजनाएँ पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश की महिलाएँ आज आत्मनिर्भर और सक्षम बन रही हैं।

श्रीमती फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उत्तराखंड को नई दिशा और गति प्रदान की है। उनकी संवेदनशील कार्यशैली और जनता के प्रति लगाव उन्हें एक सच्चा जननेता बनाता है।

मुलाक़ात के अंत में श्रीमती बेगम ने मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपके नेतृत्व में प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो रहा है, और उत्तराखंड निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।”

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर