25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

अंतरिक्ष की उड़ान पर भारतीय शुभांशु शुक्ला, एक्सिऑम-4 मिशन से पहुंचे ISS…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर सफल उड़ान भरी। भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे इस मिशन को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।

यह मिशन एक्सिऑम स्पेस और नासा के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मिशन की कमान नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और वर्तमान में एक्सिऑम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पैगी व्हिटसन के पास है।

इस अंतरिक्ष मिशन में दो अन्य मिशन विशेषज्ञ – पोलैंड के यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान से फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा पर निकले हैं।

डॉकिंग गुरुवार शाम 4:30 बजे
नासा के अनुसार, ड्रैगन यान की ISS से डॉकिंग गुरुवार, 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है। डॉकिंग वह प्रक्रिया है जिसमें अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाता है, जिससे क्रू सदस्य स्टेशन में प्रवेश कर पाते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में नई उपलब्धि
शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारत के दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के ‘सोयूज टी-11’ मिशन से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। शुक्ला की यह ऐतिहासिक उड़ान भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर