27.5 C
Rudrapur
Monday, July 7, 2025

उत्तराखंड : श्री नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, सनसनी

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिन्ट, रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इसके बाद उनको खटीमा में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी.सी घटना स्थल के लिय निकल गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर