22.8 C
Rudrapur
Monday, March 30, 2026

kashipur: जसपाल चड्डा के पुत्र के निधन पर पत्रकार यूनियन ने जताया शोक…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर – काशीपुर से प्रकाशित मंगल भूमि टाइम्स के संपादक जसपाल चड्ढा के पुत्र गुरप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ सोनू का आज प्रातः हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिससे काशीपुर से लेकर जनपद के तमाम पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और युवा पुत्र के निधन पर संपादक जसपाल चड्ढा को ढांढस बंधाया। सोनू के निधन पर तमाम राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा, फणींद्र नाथ गुप्ता, विनोद सिंह, रूपेश सिंह, विपिन चौहान ,सौरभ अग्रवाल ,शिवम शर्मा, हिमांशु नरूला, राज सक्सेना, मुकेश कुमार, हरविंदर सिंह चावला ,भानु चुघ, वीरेंद्र आर्य, ज्योति सक्सेना ,नितिन सिंगला, अजय चड्ढा समेत तमाम पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर