34.4 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

kichha : एनडी तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर किया नमन, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय पर पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर उनको नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। विधायक बेहड़ ने कहा कि स्व. तिवारी ने उत्तराखंड के विकास में अहम योगदान दिया है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। तराई के विकास में स्व. तिवारी का योगदान आज सभी के सामने है। रुद्रपुर से सटे पंतनगर क्षेत्र में औद्योगिक नगरी की स्थापना उनकी ही देन है। वहां उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने स्व. एनडी तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालत हुये उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

वहां अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, गुड्डू तिवारी, दर्शन सिंह कोली, ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, दिलीप सिंह बिष्ट, दानिश मलिक, अशोक मित्रा, एनयू खान, नितिन शर्मा, छोटू कोली, रिजवान निक्की आदि मौजूद रहे। उधर, शांतिपुरी नम्बर दो में कांगे्रस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में स्व. तिवारी की पुण्यतिथि व जयंती पर उनको याद किया गया। वहां पर राजेंद्र शर्मा, कैप्टन देवी दत्त उपाध्याय, नारायण सिंह कोरंगा, प्रेम आर्य, महिपाल सिंह बोरा, दीपक तिवारी, गिरीश चन्द्र पाठक, प्रकाश बोरा, बिशन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर