24.1 C
Rudrapur
Sunday, February 16, 2025

kichha : 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कराएंगे श्रीकांत, पढ़े पूरी जानकारी…

अवश्य पढ़ें

अमर ज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में होगा सामुहिक विवाह

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। अमर ज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 51 निर्धन कन्याओं का विवाह एक ही मंडप में होगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर के नेतृत्व में इन निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। किच्छा में पहली बार समिति की ओर से इतनी बड़ी संख्या में दूल्हों की घुड़चढ़ी करवाई जाएगी। इतना ही नहीं, इनके साथ बैंड और ढोल-नगाड़े भी होंगे। बारात की तैयारियां जोरशोर से की जा रहीं हैं।

सामूहिक विवाह से जुड़े सभी कार्यक्रम 30 नवम्बर को नवीन गल्ला मंडी में सम्पन्न होंगे। न्यूज़ प्रिन्ट से बातचीत में अमर ज्योति सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने कहा कि सामूहिक विवाह आयोजन में सभी की खातिरदारी का विशेष ध्यान रखा गया है। सामुहिक विवाह का आयोजन परंपरागत तरीके से हो सके इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

51 दूल्हों की शानदार बारात इंदिरा गांधी खेल मैदान से मेन बाजार होते हुए नवीन गल्ला मंडी पहुंचेगी। आयोजन की शोभा बढ़ाने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि तथा सरकार के तमाम मंत्री भी पहुंचे रहे हैं। बताया कि कन्याओं को जरूरत का हर सामान अमर ज्योति सेवा संस्थान के द्वारा दिया जाएगा। जिसमें 51 आइटम होंगे। इसमें घर में उपयोग होने वाले तमाम तरह का साजो-सामान, बर्तन, बेड आदि शामिल हैं।

एक विवाह में करीब डेढ़ लाख का खर्च

अमर ज्योति सेवा संस्थान वर्षों से सामाजिक कार्य करती आ रही है। उत्तराखंड के किच्छा में पहली बार होने वाले इस आयोजन में प्रति शादी करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च होगा। जिसका वहन संस्था के द्वारा किया जाता है। कन्या के परिवार या कन्या का एक भी रुपया खर्च नहीं करवाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर