spot_img

Kichha : 12 जून को चुकटी देवरिया में लगेगा विशाल चिकित्सा शिविर, सभी उपचार नि:शुल्क, योग सत्र भी होंगे आयोजित

अवश्य पढ़ें

spot_img

कई रोगों की होगी जांच

किच्छा। किच्छा के चुकटी देवरिया क्षेत्र में 12 जून को एक दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, उधम सिंह नगर के तत्वावधान में लगाया जा रहा है। शिविर में सुबह 6 से 8 बजे तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, वहीं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में आयुर्वेदिक, एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और उपचार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खून की जांच, ईसीजी मशीन द्वारा हृदय की जांच और आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। मरीजों को नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर बहुविध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी आलोक शुक्ला ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर