22.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

नेता प्रतिपक्ष और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रूद्रपुर। भाजपा सरकार के खिलाफ रूद्रपुर में सोमवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में भारी भीड़ उमड़ने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से कल का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन अभी संघर्ष की शुरूआत है। इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंकने तक कार्यकर्ताओं को यही जोश बनाये रखना होगा। उन्होंने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, है महिलाओं पर हो रहे अत्चायार से देवभूमि शर्मसार हो रही है। देवभूमि की जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। श्री आर्य ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेताओं से ही ही बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा के नेता महिलाओं बेटियों के साथ दुष्कर्म में लिप्त हैं। सरकार उन्हें सजा दिलाने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी उपचुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भाजपा की करनी का फल उसे भोगना होगा।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने विरोध प्रदर्शन में जुटे कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस एकजुटता से कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया है इसी एकजुटता से पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। श्री गावा ने कहा कि आने वाला कल कांग्रेस का है। आगामी चुनावों में जिले में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि जन विरोधी सरकार के खिलाफ आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर