न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – रुद्रपुर पहुंचने पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को तीन साल से अधिक का समय हो गया है, उसके परिजन न्याय की आस में बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में एक वीआईपी का नाम सामने आ रहा है भाजपा सरकार उस वीआईपी के नाम का खुलासा करें। शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और आने वाले समय में इसे उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ममता रानी, मीना शर्मा, सीपी शर्मा, संदीप चीमा, सतीश कुमार, योगेश चौहान, संजीव रस्तोगी, बबलू सागर, नरेश सागर, प्रीति साना, ममता हालदार, अनिल शर्मा,उमा सरकार,इंद रौतेला, अर्जुन विश्वास मोजूद थे।
महिला कांग्रेस महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने रुद्रपुर में सरकार को घेरा, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल


