spot_img

मीना शर्मा ने मंगलवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्र व गांवों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img

और उनसे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने मंगलवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्र का अपना तूफानी दौरा किया l जिसमें उन्होंने तकरीबन एक दर्जन गांवों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,और उनसे नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की l श्रीमती शर्मा हरदासपुर, बसंतीपुर, अमरपुर, बुक्सोरा,लखीपुर,दुर्गापुर सहित कई अन्य गांव में पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया l यहां श्रीमती शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से  अपील की कि वह देश को सुरक्षित, अखंड, मजबूत ,और विकसित बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें l और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें l इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के पूर्व सेक्रेटरी श्रीकृष्ण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद मंडल,कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, गुरदयाल सिंह, मृणाल सरकार, प्रधान संजीत विश्वास,  केशव पाइक, चौधरी ओमपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर