689 मतदाताओं में से 467 ने किया मतदान,आज शाम तक होगी परिणाम की घोषणा
न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर – शहर के सबसे पाश कॉलोनी मेट्रोपोलिस रेजिडेंशियल सोसाइटी में आज गहमागहमी के मध्य चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई।सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक मतदान हुआ ।689 मतदाताओं में से 467 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।चुनाव प्रभारी और तहसीलदार दिनेश कुटेला ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और देर शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस सोसाइटी में चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से सरगर्मियां नजर आ रही थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों ही पक्षों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि इस दौरान दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए लेकिन प्रशासन सब पर पैनी नजर रखे हुए था।

आज सुबह जब मतदान प्रारंभ हुआ तो भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था हल्की-फुल्की नोंकझोंक के बीच मतदान प्रारंभ किया गया। मेट्रोपोलिस समिति के चुनाव में एक पक्ष के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र शाही ,उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, सचिव राजीव भटनागर, कोषाध्यक्ष प्रदीप कोठारी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय बिष्ट ,महेंद्र पोपली, वीरपाल सिंह और बिहारी लाल चोमवाल है।

वहीं दूसरे पक्ष में अध्यक्ष पद के लिए शंकर सिंह पटवाल, उपाध्यक्ष पियूष भाटिया ,सचिव पूनम वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीवन और कार्यकारिणी सदस्य के लिए सज्जन सिंह, शशि श्रीवास्तव और निशु मैदान में है। मतदान संपन्न होने के बाद दोनों ही पक्षों के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है और आज देर शाम तक उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा।
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


