31.2 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

आवास विकास में नगर निगम का जोनल कार्यालय खुला, छह वार्डों को मिली सौगात, अब कई काम होंगे आसान, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

तीन माह में धरातल पर उतरने लगे वायदे : महापौर

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को आवास विकास में नगर निगम के जोनल कार्यालय का फीता काट विधिवत उदघाटन किया। नगर निगम के 6 वार्डों के लिए खोले गये इस जोनल कार्यालय में नगर निगम से सम्बंधित दस सेवाओं की शुरूआत की गयी।
कई लोगों को नगर निगम से सम्बंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेवारी भी सौंपी गयी। आवास विकास में नगर निगम का जोनल कार्यालय जनता को समर्पित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर में कुछ और जोनल कार्यालय खोले जाने हैं।

आवास विकास में खेाले गये जोनल कार्यालय में इस क्षेत्र से छह वार्डों की जनता अपने काम करवा सकेगी। फिलहाल जोनल कार्यालय में नगर निगम से सम्बधित 10 सेवाओं को शुरू किया गया है। बाद में इसमें और सेवाएं भी जोड़ी जायेंगी। जोनल कार्यालय में कर्मचारियों की परमानेंट ड्यूटी लगा दी गयी है। जिन कामों के लिए लोगों को नगर निगम जाना पड़ता था उन्हें अब नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा। जोनल कार्यालय में सीएससी सेंटर भी शुरू किया गया है। सरकार की जो भी योजनाए हैं उनका लाभ भी जोनल कार्यालय के माध्यम से दिलाया जायेगा। इसके अलावा आधार कार्ड सेंटर भी खोला गया है। अब इस क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जोनल कार्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवएं भी दी जायेंगी। इसके लिए मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात हो चुकी है। मेडिकल कालेज की टीम यहां पर लोगों को नि:शुल्क चेक अप और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा देगी। महापौर ने कहा कि जोनल कार्यालय बहुआयामी कार्यालय होगा। जोनल कार्यालय की सुविधा देने वाला रूद्रपुर नगर निगम उत्तराखण्ड का पहला नगर निगम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन और उनकी सोच के अनुरूप ही जोनल कार्यालय की सुविधा जनता के लिए शुरू की गयी है। महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल को अभी महज तीन माह हुए हैं। इन तीन माह में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के विकास के लिए दिन रात काम किया है। तीन महीनों में वेंडिग जोन सुचारू हो चुका है। दशकों से बदहाल गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसमें सुबह शाम वॉक के लिए सिंथेटिक ट्रैक के साथ बच्चों के खेल कूद के लिए भी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। बाजार को ठेलीमुक्त और फुटपाथों को खाली कराया जा रहा है, यह नगर निगम का ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही वार्डों में विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं।

नगर निगम ने पूरी पारदर्शिता के साथ व्यापारियों को वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन किया है। शहर में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए 710 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। महापौर ने कहा कि जनता ने समय सेवा के लिए दिया है उसे बर्बाद नहीं किया जायेगा। महापौर ने कहा कि सभी मिल जुलकर प्रयास करेंगे तो नगर निगम रूद्रपुर उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनेगा। जोनल कार्यालय के शुभारम्भ अवसर पर कई लोगों को नगर निगम से सम्बंधित प्रमाण पत्र भी बांटे गये। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अनुमति पत्र भी वितरित किये गये।
जोनल कार्यालय खोले जाने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, राधेश शर्मा, एलएम उप्रेती, धीरेन्द्र मिश्रा,राकेश सिंह, हरजीत राठी, पार्षद सौरभ बेहड़, राजेश जग्गा,विष्णु,बीनू, मानवेंद्र, पवन राणा, इंद्रजीत सिंह,राजकुमार खनिजों, चंदन सक्सेना, पारस चुघ गोविंद शर्मा, प्रेम सिंह, नरेश उप्रेती, मानस जायसवाल, मनोज मदान, राजेश कामरा, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, गौरव कुशवाहा, विक्की सैनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विकास फोल्डर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर