27.4 C
Rudrapur
Thursday, April 16, 2026

New Delhi : रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गी में लगी आग, दो की मौत, जानें पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास की करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर 20 गाडिय़ां भेजीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए हैं, और अभी भी तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दमकल की गाडिय़ों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आग के कारण भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर