सीमा हैदर ने लगाई गुहार, जताई भारत में ही रहने की इच्छा, पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोडऩे का आदेश, पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ कई द्विपक्षीय समझौते रद्द कर दिए हैं और पाकिस्तान से आने वाले नागरिकों को देश छोडऩे का निर्देश दिया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, और उन्हें 27 अप्रैल 2025 तक भारत छोडऩे का आदेश दिया गया है।

सीमा हैदर फिर चर्चा में
इस फैसले के बाद पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सीमा हैदर ने 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आकर नोएडा निवासी सचिन मीना से विवाह किया था। दोनों की एक बेटी ‘भारती मीना’ भी है। सीमा ने कहा कि वह अब पाकिस्तान की नहीं, बल्कि भारत की बहू हैं। पाकिस्तान वापस भेजे जाने के डर से सीमा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत में रहने की अपील की है।

सीमा के वकील का बयान
सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने स्पष्ट किया कि सीमा अब भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुकी हैं। भारतीय नागरिक सचिन मीना से विवाह और बेटी के जन्म के बाद सीमा को भारत में रहने का अधिकार मिल चुका है। इसलिए, केंद्र सरकार के नए निर्देश सीमा पर लागू नहीं होंगे।

पृष्ठभूमि
बता दें कि सीमा हैदर 2023 में सुर्खियों में आई थीं जब वे अपने प्रेमी से मिलने नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। इस घटना ने दोनों देशों के बीच संबंधों पर भी खासा असर डाला था। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ और अधिक सख्ती दिखाते हुए अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर