spot_img

Newdehli: राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा बोले- चुनाव से ही बदलेगी सरकार

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विपक्ष पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य चुनाव के जरिए सरकार बदलना है और लोकतंत्र में इसे गलत नहीं ठहराया जा सकता।

पवन खेड़ा ने राजनाथ सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष बांग्लादेश जैसी घटनाओं से प्रेरित होकर देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है। खेड़ा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को सत्ता से बाहर होने का डर सता रहा है।

कांग्रेस नेता ने अपने बयान के समर्थन में वर्ष 1977 में हुए सत्ता परिवर्तन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है और विपक्ष इसी संवैधानिक प्रक्रिया के जरिए सत्ता परिवर्तन चाहता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेड़ा ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति बहाल करने की मांग भी उठाई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर