34.1 C
Rudrapur
Tuesday, March 31, 2026

अब विधायक शिव अरोरा की गोल टोपी व दाढ़ी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर शहर में अब दोनों नेताओं की चर्चा जोरो पर

न्यूज प्रिंट – रुद्रपुर। की राजनीति में आए दिन नई से नई नौटंकियां देखने को मिल रही हैं । सोशल मीडिया का इस कदर दुरुपयोग किया जा रहा है की जो सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता।

पिछले दिनों किसी ने कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की एआई के माध्यम से गोल टोपी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसको लेकर ठुकराल ने कोतवाली पहुंचकर पांच लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी थी।अब भाजपा के विधायक शिव अरोड़ा की भी एआई के माध्यम से गोल टोपी व दाढ़ी वाली फोटो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अब दोनों दिग्गज नेताओं की गोल टोपी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है अब शहर में दोनों नेताओं की चर्चा जोरो से चल रही है ।बात करें विधायक शिव अरोरा की तो वह हमेशा कट्टरवादी हिंदू नेता रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा लैंड जिहाद,लव जिहाद का खुलकर विरोध किया है और कई मामलों में कड़ी कार्रवाई भी की है । कमोबेश यही स्थिति पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल की भी रही जब तक वह भाजपा में रहे तो वह कट्टर हिंदूवादी छवि वाले नेता माने जाते रहे। हालांकि अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो ऐसे में उनको अपनी पुरानी छवि को कहीं ना कहीं


पीछे छोड़ना होगा। लेकिन दोनों ही नेताओं के समर्थक जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर यह आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं उसे किसी भी दशा में सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे में प्रशासन को भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर अंकुश लगाना होगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।क्योंकि आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है यदि इसी प्रकार सोशल मीडिया का दुरुपयोग होता रहा तो शहर का माहौल खराब होते हुए देर नहीं लगेगी।

खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे। 9837911838

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर