26.1 C
Rudrapur
Thursday, November 20, 2025

राज्य स्थापना रजत जयंती पर रुद्रपुर में राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रूद्रपुर। राज्य स्थापना रजत जयंती दिवस के अवसर पर रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं आन्दोलनकारियों ने राज्य आन्दोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महापौर विकास शर्मा ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि लम्बे संघर्ष के पश्चात 09 नवम्बर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आन्दोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन का निर्णय लिया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सभी से शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुँमुखी विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भी राज्य स्थापना रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों की जिन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के साथ उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था, उन पर खरा उतरने के लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में निष्ठा, तत्परता और ईमानदारी से कार्य करते हुए राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए — यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष चावला, अमन सागर और दीपक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में कु. कामिनी, राधा मौर्य, कोमल तिवारी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। निबंध प्रतियोगिता में कु. परी, दुर्गेश कुमार और अनिकेत राठौर विजेता रहे।

क्विज प्रतियोगिता में देवा विश्वास, मयंक और अभिजीत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तहसील रूद्रपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज और गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके लिए उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, राज्य आन्दोलनकारी राजकुमार ठुकराल, अनिल चौहान, देवकी बिष्ट, कमला बुधानी, कान्ती भकुनी, जानकी जोशी, सावित्री जोशी, माधवनन्द जोशी, जहागीर उबेद कुरैशी, अवतार सिंह, केवल कृष्ण बत्रा, सुनील चौहान, एस.के. नैयर, पी.सी. शर्मा, जेड.एम. सिद्दीकी, बलराज सिंह, कमल पाण्डे, हरीश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर