पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन रहेंगे आकर्षण का केंद्र
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – आज से उधम सिंह नगर कार्निवल और सरस आजीविका मेले का आयोजन शुरू हो गया है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।आज शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे और 14 फरवरी से प्रारंभ यह कार्निवाल और मेला 23 फरवरी तक गांधी पार्क में अपनी छटा बिखेरेगा। जिसमें देश के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।वही सरस आजीविका मेले में भी विभिन्न प्रकार के उत्पाद नजर आएंगे। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

आज शाम यूएसएन कार्निवाल का शुभारंभ हिमनाद बैंड के शिव जागरण से प्रारंभ होगा। 15 फरवरी को संकल्प खेतवाल और सुरेंद्र शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।16 फरवरी को मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय पंजाब की छटा बिखेरेंगे। 17 फरवरी को ईमान चक्रवर्ती मैजिक शो से लोगों को अचंभित करेंगे। वही 18 फरवरी को हिमनाद बैंड की राकेश खनवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को रुपेश मिश्रा और श्वेता मिश्रा मंच संभालेंगे। उधर 20 फरवरी को गोविंद दिगारी टीम की खुशी जोशी, राकेश पनेरु, राकेश जोशी और फौजी ललित मोहन जोशी पर्वतीय संस्कृति को उकेरते हुए गानों की प्रस्तुति देंगे। 21 फरवरी को रामायण साधो बैंड लाइव प्रस्तुति देंगे।

22 फरवरी को उत्तराखंड के गौरव और इंडियन आइडल के विजेता बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन और इंद्र आर्य अपने गीतों से संमा बांधेंगे।कार्यक्रम का समापन 23 फरवरी को पांडवाज बैंड वायड के साथ होगा। इसके अलावा सरस आजीविका मेले में हथकरघा, तुलसी माला, बेकरी, सरसों ,बांस ,जूट, कांथा रजाई, मंजू घास, आयुर्वेदिक हेयर ऑयल, मसाला यूनिट सहित 100 से अधिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न उत्पादकों ने प्रतिभाग किया है ।इसको लेकर भी लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। कुल मिलाकर 14 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक गांधी पार्क पूरी तरह से उमंग और मस्ती में डूबा रहेगा।उधम सिंह नगर कार्निवल को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।


