31.3 C
Rudrapur
Thursday, June 11, 2026

रुद्रपुर: शराब की दुकान खोलने का लोगों ने किया विरोध, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। क्षेत्र में सरकार की ओर से शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्र के पार्षद लामबंद हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
इंदिरा कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनी के लोग पार्षदों के साथ एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने शराब की दुकानों के प्रस्ताव का विरोध करने हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने से स्कूली बच्चों और महिलाओं को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगो ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान प्रस्तावित है और जल्द ही खुलने जा रहा है। इस जगह पर दुकान का प्रस्ताव है, वहां पर विशाल जैन मंदिर, संतोषी माता मंदिर, शिव मंदिर विराजमान है।
चारो तरफ आदर्श कॉलोनी, इन्दिरा कॉलोनी व सिंह कॉलोनी, जैन कॉलोनी से जुड़े आवास हैं। साथ में ही रामलीला ग्राउंड है। यहां पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। आबादी वाले क्षेत्र में बीचो बीच शराब का ठेका खुलने से यहां पर आय दिन आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहेगा। कहा कि शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थान्तरित किया जाए।
वहां पर पार्षद सुशील चौहान, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद गौरव खुराना समेत क्षेत्र लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर