14.6 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

दुकान का ताला तोड़कर टायर चोरी करने वाले चोर के पुलिस ने धर दबोचा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,नानकमत्ता। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले एक चोर को चोरी किए गये सामान के साथ धर दबोचा। आपको बता दे कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नानकमत्ता क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रतापपुर नंबर 7 निवासी तारा सिंह ने बीते दिवस पुलिस को एक तहरीर दी थी जिसमे कहा था की उसके घर के पास ही उसकी दुकान है, 29 दिसंबर की रात को चोरों द्वारा उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे मोटरसाइकिल के 12 टायरो को चोरी कर लिया है। सौंपी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस के चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया, तथा मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी किये गये मोटरसाइकिल के 12 टायरो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम शेर सिंह उर्फ शेरू उर्फ सीरी पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी जोगीठेर प्रतापपुर नंबर 7 बताया है।पुलिस ने चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, सिपाही गिरीश चंद्र, नीरज नेगी, राज कुंवर सिंह शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर