40.9 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

नाबालिग को पुलिस ने छुड़वाया, आरोपित गिरफ्तार….पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र से बीती 12 फरवरी को एक नाबालिक लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। लड़की के परिजनों ने एक युवक पर शक जताते हुए शिकायत की तो पुलिस एक्टिव हो गई। रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधनी ने बताया कि शिकायत के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें एक युवक लड़की को ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक लड़की को छुड़ा लिया। पुलिस ने लड़की को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपित का नाम अमृत उर्फ सिद्धू पुत्र सरजीत सिंह निवासी मनिहार खेड़ा बिलासपुर जिला रामपुर है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नवीन बुधनी के अलावा नेहा राणा, कांस्टेबल अमित जोशी शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर