31.2 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

Rudrapur : दुष्कर्म मामले पर फरार चल रहे मुकेश बोरा को पुलिस की टीम ने यूपी के रामपुर से दबोचा, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, लालकुआं। महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भागने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी।

राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है: मुकेश बोरा
लालकुआं। महिला से दुष्कर्म और उसकी बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित लालकुआं दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यूपी के रामपुर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस कस्टडी में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे मुकेश बोरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक लोगों ने साजिश की है जिसके तहत उनको फसाया गया है उन्होंने कहा उनको न्याय के देवता गोलज्यू पर भरोसा है कि वही उनको न्याय दिलाएंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर