25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

kashipur : नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, काशीपुर। एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक पर उसे गायब करने का शक जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 14 मार्च की शाम पौने आठ बजे से घर से कहीं चली। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका। उन्हें ग्राम रामपुर, जालंधर निवासी पथप्रीत सिंह पर उसे गायब करने का शक है। एक वर्ष पहले भी पथप्रीत सिंह उसे भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर