24.6 C
Rudrapur
Friday, October 17, 2025

Rudarpur: नेत्रपाल मौर्या बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

अवश्य पढ़ें

उनके आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रुद्रपुर। भाजपा नेता नेत्रपाल मौर्या को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। मौर्या काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आए हैं। साथ ही विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन हैं। अब आज उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
मौर्या ने कहा भारतीय जनता पार्टी मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने कहा कि इसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की ओर से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


साथ ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। आज उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
भाजपा नेता नेत्रपाल मौर्या को जिम्मेदारी मिलने के बाद फोन के माध्यम से व उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में चंद्रसेन कोली, अभिषेक तिवारी, अजय मौर्या, दर्शन कोली, मुकेश पाल, जितेंद्र संधू, पवन राना, एमपी मौर्य, संजीव ग्रोवर, जितेंद्र संधू, गोपी सागर, अपार सिंह ,चंद्रपाल आदि शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर