32.3 C
Rudrapur
Friday, June 13, 2025

Rudrapur : डॉल्फिन कंपनी के धरनारत मजदूरों के समर्थन में आए सुब्रत, जानिये पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी के श्रमिकों के धरने को मजदूर नेता सुब्रत विश्वास ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के श्रमिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि पिछले 52 दिनों से डॉल्फिन कंपनी के मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मजदूर गांधी पार्क में पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। मजदूर नेता सुब्रत विश्वास ने कहा कि पंतनगर सिडकुल में मजदूरों के साथ शोषण बढ़ता जा रहा है।

डॉल्फिन कंपनी में लंबे समय से मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है। कहा कि पूंजीपति, मजदूरों के हक को खा रहे हैं। लेकिन हम उनके खिलाफ अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। धरने में नन्ही देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, देव कुमार, झाझन लाल, सुंदरलाल, सूरजपाल, रामवीर, राजू, सोनू, वीरू, ललित, विक्की कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर