9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

Rudrapur नगर निगम में इस बार हैट्रिक बनायेगी जनता: विकास शर्मा

अवश्य पढ़ें

वार्ड नं. 32 की कई कालोनियो में भाजपा प्रत्याशी ने किया धुंआधार जनसंपर्क
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर।
भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा नगर निगम के वार्ड 32 भूरारानी, हंस विहार फेस 1 स्वागत इंक्लेव, बसुंधरा फेस 2 सहित कई कालोनियों में भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धुंआधार जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान जगह जगह विकास शर्मा का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने भाजपा सरकार एवं पूर्व मेयर रामपाल की उपलब्धियों को गिनाया और अपनी प्राथमिकता को भी बताया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के विकास धामी सरकार के विकास कार्यों से जनता का रूझान भाजपा की ओर है। इस बार नगर निगम में भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया कि वह मेयर बनतें हैं तो शहर की जो प्रमुख समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर