spot_img

Rudrapur: आंधी-तूफान से बिजली गुल, किसानों की परेशानी दूर कराने बिजलीघर पहुंचे ठुकराल

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट
आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, किसानों की समस्या लेकर बिजलीघर पहुंचे राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से खेती-किसानी से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गदरपुर चीनी मिल स्थित बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में बाधित बिजली आपूर्ति की जानकारी ली और जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की मांग उठाई।
इस दौरान ठुकराल ने कहा कि मौसम की मार से ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति बेहद जरूरी है, ताकि किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों और विद्युत लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, जिससे ग्रामीणों और किसानों को राहत मिल सके।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर