spot_img

Rudrapur: रेशमबाड़ी में चाकूबाजी! सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन अन्य घायल, परिजनों का हंगामा जाने पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शहर के रेशमबाड़ी इलाके में देर रात खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई, जबकि उसके भांजे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रेशमबाड़ी निवासी लीलाधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वहीं, अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर