11.4 C
Rudrapur
Monday, January 19, 2026

Rudrapur: भाजपा नेता चुघ ने किया घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाहन के बाद आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चामुंडा मंदिर ट्रांजिट कैंप से घर-घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया। भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व में प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया गया ।चुघ ने कहा कि तिरंगा देश की शान है और पूरे देश के वासी इसी तिरंगे को नमन करते हैं। ऐसे में सभी देशवासी स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रति अपना योगदान शब्दों में लिखकर दें कि हर घर में तिरंगा लहराएगा ताकि भारत देश की गूंज पूरे विश्व में नजर आए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उसके बाद ही आज हम आजादी के हवा में सांस ले रहे हैं ।ऐसे में देश का कोई भी व्यक्ति और युवा पीढ़ी इन देशभक्तों को कभी भी विस्तृत न करें और स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में तिरंगे झंडे को अवश्य फहराएं । इस दौरान जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ पंकज बांगा ,जिला सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ नितेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, मनोज गुप्ता, शिबू ,विशाल, संजय, रामनिवास शर्मा, राज कोली ,सनी पासवान, गौरव प्रजापति, मनू समेत तमाम लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर