22.1 C
Rudrapur
Tuesday, January 20, 2026

Rudrapur: इस खास अवसर पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी और सुरेश कोली के नेतृत्व में संजय नगर स्थित शिव मंदिर में 49 पौधों का रोपण किया और उनकी दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ भाजपा नेता कोली ने कहा की मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निरंतर राज्य का विकास हो रहा है जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा की सीएम धामी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और विकास की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया जा रहा है। उन्होंने कहा पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर