9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

रुद्रपुर : भाजपा महानगर अध्यक्ष कोली पर मारपीट का आरोप… पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

कोली ने आरोपों को बताया निराधार, बोले कानून पर है भरोसा

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। भाजपा के दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीडि़ता ने तहरीर देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, भाजपा नेता ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। रम्पुरा चौकी पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि बीती रात को धर्म सिंह कोली व उसके भांजे विशाल व राजकुमार सहित दो युवतियों ने उनके पुत्र रोहित कोली पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

add:

इस दौरान जब उन्होंने बीचबचाव कराने की कोशिश की तो धर्म सिंह कोली ने उनके साथ ही मारपीट की। यही नहीं, आरोपित ने बचाव कर रहे जेकी नाम के युवक को चौकी में बिठवा दिया। महिला का कहना है कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम से मिलने की कोशिश की लेकिन मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने विधायक शिव से न्याय की गुहार लगायी है। बता दें कि धर्म सिंह कोली रुद्रपुर में भाजपा का दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुये कहा कि महिला का पुत्र और उसके साथी उनकी बहन के घर के पास जुआं खेल रहे थे। जिसकी शिकायत के बाद पहुंची पुलिस के बुलाने पर ही वो वहां पहुंचे थे। कहा कि उनको कानून पर भरोसा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर