35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

रुद्रपुर: शहर के उद्योगपति और युवा खिलाड़ी ध्रुव मुंजाल बने उत्तराखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। शेर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, युवा खिलाड़ी और क्रस् ग्रुप ऑफ कंपनी के प्रबंध निदेशक ध्रुव मुंजाल को उत्तराखंड हॉकी संघ का अध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया है। ध्रुव मुंजाल की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उनकी यह ताजपोशी राज्य के खेल जगत में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके साथ ही वे अब उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी नियुक्त हो गए हैं।


रुद्रपुर निवासी ध्रुव मुंजाल स्वयं भी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। बीते वर्ष एमेनीटी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया था, जिससे उनके खेल कौशल और नेतृत्व क्षमता का परिचय मिला।
आज रुद्रपुर में भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अनुभवी और युवा खेलप्रेमियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभा में द्वाराहाट के पूर्व भाजपा विधायक व वरिष्ठ खिलाड़ी महेश नेगी को पुन: एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि डॉ. डी.के. सिंह को महासचिव पद पर दोबारा नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता की विशेष भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने और विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर