38.1 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

जनता से हो ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव : पूर्व विधायक शुक्ला

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में विचार कर रही है, लिहाजा उत्तराखंड में भी इस पर अमल किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक शुक्ला ने पत्र में लिखा कि अगर जिला और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए तो धनबल और बाहुबल का प्रभाव समाप्त होगा और राजनीतिक शुचिता को बल मिलेगा। साथ ही, चुने गए प्रतिनिधि जनता के प्रति सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह अगर इन पदों के लिए भी जनता सीधे प्रतिनिधि चुनेगी, तो जवाबदेही और पारदर्शिता स्वत: सुनिश्चित होगी।

पूर्व विधायक ने पत्र में यह भी लिखा कि उत्तराखंड सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसलों से पूरे देश को राह दिखाने का काम किया है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में सुधार की दिशा में भी पहल उत्तराखंड से ही होनी चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री धामी इस पर गंभीरता से विचार करेंगे और पंचायत चुनाव प्रणाली में बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाएंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर