न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिला एवं महानगर कांग्रेस ने अंहिसा दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन किया गया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी गांधी पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश की एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से देश को नई दिशा प्रदान की। महात्मा गांधी सत्य और अंहिसा के पुजारी थे उन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में जो भूमिका निभायी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया उसके लिए देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य और अंहिसा का जो रास्ता दिऽाया उसकी ताकत का अहसास पूरी दुनिया को है। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से न सिर्फ देश के प्रधान मंत्री पद को सुशोभित किया बल्कि वे वे भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। स्व- शास्त्री जी सही मायनों में गुदड़ी के लाल थे, जिन्होंने जय जवान-जजय किसान का नारा देकर देश के वीर सैनिकों व किसानों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, मेयर का चुनाव लड़ चुकी कांग्रेस नेत्री ममता रानी, सौरभ चिलाना, सतीश कुमार, उमा सरकार, सौरभ चिलाना, मोहन खेड़ा, अर्जुन विश्वास, राम किशन सैनी, बाबु विश्वकर्मा, सपना गिल, शुभम रस्तौगी, गोपाल भसीन, छत्रपाल सिंह, सुहेल खान, फदेना सहनी, अरशद अहमद, अनिल साहनी, सुनील आर्य, विनोद कुमार, रामाधरी गंगवार, राम प्रसाद, फरीद अहमद, समीर, कमल चुघ, प्रीति साना, मोनिका ढाली, तारिक उर्फ शेरा, संजीव रस्तौगी, साजिद खान, साहिल कक्कड़, नवीन खेतवाल, उमर अली, छत्रपाल गंगवार, सरताज, फरीद अहमद मंसूरी, संजय कुमार, भगवान स्वरूप गुप्ता, संजीव राठौर, महेश कोली, विरेन्द्र राठौर, एसपी सरकार, शोभा उपाध्याय, सुदश्रन प्रजापति, अंकित सैनी आदि सहित तमाम कांग्रेसी थे।