35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur : सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, प्रकाश जोशी तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्वी रुद्रपुर बगवाड़ा समिति में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है जिसमें सभी ब्लॉक से निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों ने एवं बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से प्रकाश जोशी को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष, दिनेश यादव को सचिव, राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश जोशी को कोषाध्यक्ष, पंकज अरोरा को मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र पाल सिंह को उप सचिव, चुन लिया गया।

प्रकाश जोशी ने कहा कि जिस तरह पहले भी कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे है वैसे ही आगे भी संघर्ष करते रहेंगे,किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस सभी कर्मचारी मेहनत व लगन से समिति हित में कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं है उनका समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

नव निर्वाचित सचिव दिनेश यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे, एवं कर्मचारी हितों के लिए जो भी करना पड़ा करेंगे। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया।

इस मौके पर रमेश जोशी, सुरेंद्र पाल सिंह, कुंवर सिंह, सचिन कुमार, सुरेश अरोरा, बलवंत रावत, शुभम चौधरी, रवि सागर, दिलजीत सिंह, दलजिंदर सिंह, जगदीश बिष्ट, नवनीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, अमित चौधरी, सौरभ दमरवाल, इकबाल अहमद, लोकेश भट्ट, केतन गगनेजा, ऋषभ शर्मा, विनय कुमार आदि सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर